फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : मदद की पुष्टि नहीं और देहरादून जीपीओ में खाता खुलवाने को उमड़ रहे श्रमिक

Sat, 25 Apr 2020 10:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार सरकार से डाकघर में खुले खाते में आर्थिक मदद की आस लगाए श्रमिक शनिवार को भी पोस्ट ऑफिस में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंकिंग (आईपीपीबी) का खाता खुलवाने पहुंचे। श्रमिकों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मुश्किल होता रहा।

विज्ञापन


विभाग ने पुलिस की मदद भी ली। वहीं अभी तक विभागीय अधिकारियों ने बिहार सरकार की तरफ से खाते में पैसे भेजने की जानकारी से इनकार किया है। सुबह सात बजे से घंटाघर स्थित जीपीओ में खाता खुलवाने के लिए श्रमिकों की लाइन लगनी शुरू हो गई।

समय के साथ-साथ श्रमिकों की संख्या भी बढ़ती गई। इस दौरान श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता गया। जब स्थिति काबू से बाहर हुई तब अधिकारियों ने पुलिस को सूचित कर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर व्यवस्था संभाली। दोपहर एक बजे तक खाते खोले गए।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि श्रमिकों को बिहार से उनके परिचितों ने वहां की सरकार से आर्थिक मदद देने की बात कही है, जिसके बाद ये लोग पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने पहुंच रहे हैं। विभाग ने बिहार के विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा गया। वहां से बताया गया है कि उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

- अनसूया प्रसाद चमोला, प्रवर डाक अधीक्षक, देहरादून मंडल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें