फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑनलाइन प्रोग्राम में शामिल हुए खेल मंत्री व कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑनलाइन प्रोग्राम में शामिल हुए खेल मंत्री व कोच - आईएएएफ ने लॉकडाउन के दौरान एथलेटिक्स के ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू करने पर दिया जोर, खेलमंत्री अरविंद पांडे ने भी किया संबोधित देहरादून। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) की ओर से ऑनलाइन एथलेटिक्स प्रोग्राम में शनिवार को उत्तराखंड एथलेटिक्स कोच एवं ऑफिसियल्स ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम के पहले दिन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड की तरफ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संबोधित किया। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कमलजीत सिंह कलसी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान वर्ल्ड एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए यह ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किया गया। इसमें उत्तराखंड से 8 सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम में वर्ल्ड एथलेटिक्स एक्सपर्ट राज्यों के कोच व ऑफिसियल्स को मौजूदा परिस्थितियों में एथलेटिक्स की गतिविधियों का ऑनलाइन संचालन करने की योजनाएं साझा कर रहे हैं। इसके बाद उत्तराखंड में भी यह प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। प्रोग्राम में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित अनूप बिष्ट ने भी हिस्सा लिया। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें