फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: देहरादून में फंसे लोगों को उनके घरों तक भेजने की तैयारी, परिवहन विभाग को दी सूची

Fri, 01 May 2020 09:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सरकार ने डाटा तैयार कर सूची परिवहन विभाग को दी
  • दून में पौड़ी के 403, चमोली के 316, उत्तरकाशी के 238 लोग
विज्ञापन
सूची परिवहन विभाग को भी मुहैया करा दी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच राजधानी में फंसे राज्य के विभिन्न जिलों के 2178 छात्र-छात्राओं और आमजन को उनके घरों तक पहुंचाने की तैयारियां कर ली गई हैं। किस जिले के कितने छात्र-छात्राएं और आमजन देहरादून में फंसे हैं, सरकार ने इसका डाटा तैयार करवा लिया है।

विज्ञापन

 
इसकी सूची परिवहन विभाग को भी मुहैया करा दी है। निगम अधिकारी अब इन लोगों को विभिन्न जिलों में पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में लॉकडाउन के बाद से अल्मोड़ा के 75, बागेश्वर के 45, चमोली के 316, चंपावत के 19, हरिद्वार के 193, नैनीताल के 132, पिथौरागढ़ के 89, पौड़ी गढ़वाल के 403, रुद्रप्रयाग के 212, टिहरी के 369, ऊधमसिंह नगर के 87 और उत्तरकाशी के 238 लोग फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

चालकों, परिचालकों को अलर्ट कर दिया

इन सभी लोगों ने फोन करके सरकार, शासन और प्रशासन को जानकारी दी थी। अब ऐसे लोगों को उनके घर भेजने की तैयारी कर ली है। इसके लिए परिवहन निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि निगम के स्तर से बसों को तैयार करने के साथ ही चालकों, परिचालकों को अलर्ट कर दिया है। जैसे ही आदेश मिलते हैं बसों से इन लोगों को उनके गांव तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें