फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: बिना क्वारंटीन हुए ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाएंगे सेना के जवान 

Fri, 01 May 2020 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • छुट्टी पर गए जवानों को रिकॉल लेटर भेज रही सेना
  • दून के महेंद्रा ग्राउंड, सहस्रधारा आदि स्थान पर बनाए गए हैं क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण घरों में फंसे सेना के जवानों के लिए सेना ने रिकॉल लेटर जारी करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले जवानों को क्वारंटीन किया गया जाएगा। जिले में सेना की ओर से महेंद्रा ग्राउंड व सहस्रधारा में क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य स्थानों में भी क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद मेडिकल जांच और क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद उन्हें विशेष वाहनों से अपनी यूनिट तक पहुंचाया जाएगा।

बता दें, लॉकडाउन से पहले अवकाश पर गए सेना के जवानों की छुट्टी बढ़ा दी गई थी। उन्हें अग्रिम आदेशों तक घर में ही रहने को कहा गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

कोई भी जवान सीधे ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाएगा

इससे कई सेना के जवान अवकाश खत्म होने के बाद भी घरों में हैं, लेकिन अब सेना इन सैनिकों को रिकॉल लेटर भेज रही है।

हालांकि कोई भी जवान सीधे ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाएगा। सैन्य सूत्रों के मुताबिक देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट के सहस्रधारा स्थित गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर के गर्ल्स व ब्वायज हॉस्टल में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।

सब एरिया के महेंद्र ग्राउंड में भी टेंट लगाकर क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां जवानों को कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद उन्हें विशेष वाहनों से यूनिटों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें