फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand : खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों को 50 प्रतिशत स्टॉक की प्रदेश में करनी होगी आपूर्ति

Wed, 01 Apr 2020 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में खाद्य तेल की कमी नहीं, 33 लाख लीटर का स्टॉक 
  • कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए शासन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में खाद्य तेल अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से किए गए आकलन में पाया गया कि प्रदेश में खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों की क्षमता प्रतिदिन तीन से चार लाख लीटर तेल बनाने की है। वर्तमान में कंपनियों के पास 33 लाख लीटर खाद्य तेल का स्टॉक है।

विज्ञापन


लॉक डाउन के चलते प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू बनाने रखने के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। बुधवार को शासन ने ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल जनपदों के जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों को स्वीकृत स्टॉक पर 50 प्रतिशत आपूर्ति प्रदेश में करने को कहा है।

सचिव सुशील कुमार ने बताया कि प्रदेश में 13 खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियां स्थापित है। इसमें नौ कुमाऊं और चार गढ़वाल मंडल में है। इन कंपनियों की क्षमता प्रतिदिन तीन से चार लाख लीटर खाद्य तेल बनाने की क्षमता है। वहीं, 37 आटा मिल हैं। जिनकी क्षमता 15 हजार क्विंटल आटा प्रतिदिन तैयार करने की क्षमता है। प्रदेश में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें