अब केंद्र सरकार ने सशर्त उद्योगों को खोलने की परमिशन देने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद उत्तराखंड में भी औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को सशर्त मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लॉकडाउन में उद्योग खोलने के लिए अभी तक चार सौ लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से प्रदेशभर में 180 उद्योगों को खोलने की मंजूरी दी गई है। जबकि छोटी इकाइयों को ऑफलाइन मंजूरी दी जा रही है।
अपर निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि सशर्त उद्योग खोलने के लिए बड़ी संख्या में उद्योगपति ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। सभी उद्योगों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।
इसके लिए शपथपत्र भी जमा कराया जा सकता है। 180 उद्योगों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। अन्य आवेदन प्रक्रिया में है। पर्वतीय क्षेत्रों से भी बड़ी तादात में उद्योग खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं।