बुधवार को बलुवाकोट राहत शिविर जीआईसी और डिग्री कॉलेज में रह रहे 371 नेपाली मजदूरों की स्क्रीनिंग डा. राकेश खाती, डा. रमेश चंद, फार्मासिस्ट, भुवन चंद्र भट्ट और राजवीर की टीम ने की। बुधवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने इन राहत शिविरों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी नेपाली मजदूरों से कानून का पालन करने को कहा।
भारत में लॉकडाउन के बाद नेपाली नागरिकों का आना जारी है। बुधवार को भी 32 नेपाली झूलाघाट पहुंच गए। अब तक झूलाघाट में 243 नेपाली नागरिक एकत्र हो चुके हैं। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्राइमरी स्कूल गेठिगाड़ा में 56, जमिरपानी में 76, रज्यूड़ा में 19, गैंग हाउस में 30 और ग्वाली स्कूल में 62 लोगों को रखा गया है।
सभी लोेगों को राशन और बर्तन उपलब्ध कराए गए हैं। उधर बैतड़ी सांसद दामोदर भंडारी ने अमर उजाला को फोन पर मामले की जानकारी अपने देश के प्रधानमंत्री को देने की बात कही है।