फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoranaSe: लोगों ने सफाई कर्मियों को पहनाई नोटों की माला, फूल बरसाकर बढ़ाया हौसला, सीएम ने शेयर की वीडियो

Wed, 01 Apr 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई जगहों पर लोगों ने सफाई कर्मियों पर फूल बरसाकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों ने उन्हें नोटों की माला भी पहनाई। इस वीडियो को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। वहीं, कोरोना वॉरियर्स के लिए ऐसा करने पर लोगों की तारीफ भी की।

विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम की ओर से तीन दिन का विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का पहला दिन है। लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना फाइटरों का इसी तरह फूल बरसाकर हौसला बढ़ाते रहे। लोगों से अपील है कि जरूरतमंदों की मदद करें। 

सीएम ने लिखा कि पर्यावरण मित्रों के प्रति जनता का अपार स्नेह व प्यार मानवता को दर्शाता है। कोरोना के इस कठिन दौर में 24 घंटे हमें सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए विशेष सेवाओं में कार्यरत सभी कर्मियों के प्रति हमारा इसी प्रकार का भाव होना चाहिए। मुझे बेहद खुशी है कि हमारे नागरिकों द्वारा मानवता का परिचय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


निगम ने 36 वार्डों में कराई फॉगिंग

नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को शहर के 36 वार्डों में फॉगिंग की। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के नेतृत्व में निगम के कोरोना फाइटर वार्डों की मुख्य सड़कों के साथ ही उससे लगी सड़कों पर एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराइट्स का छिड़काव किया। वहीं, बृहस्पतिवार को शहर के 45 अन्य वार्डों में फॉगिंग की जाएगी। वहीं, शेष वार्डों में शुक्रवार को फॉगिंग होगी। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निगम प्रशासन के कोरोना फाइटरों ने 36 वार्डों में फॉगिंग की।

जिन वार्डों में फॉगिंग हुई उनमें राजीव नगर, अजबपुर, माता मंदिर रोड, चंद्र सिंह गढ़वाली, शाहनगर, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, देहराखास, विद्या विहार, ब्रह्मपुरी, बंजारावाला, मोथरोवाला, रायपुर, मोहकमपुर, बालावाला, हर्रावाला, दीपनगर, केदारपुर आदि शामिल हैं। जहां दो शिफ्टों में फॉगिंग की गई।

अभियान के दौरान 25 टैंकर, 40 हैंड स्प्रे मशीन, 20 मोटर मशीनों का इस्तेमाल किया गया। जिसके जरिए सवा लाख लीटर से अधिक दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल और विजलदास आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

ऐसे चलेगा अभियान

बिजलदास, सहायक नगर आयुक्त - सुबह आठ से 11.30 बजे तक - मालसी, विजयपुर, राजपुर, धौरणखास, दून विहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कॉलोनी, डीएल रोड, रिस्पना।

संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त - सुबह आठ बजे से 11.30 बजे तक - करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, इंद्रा कॉलोनी, अधोईवाला, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा लखौंड, आमवाला तरला, किशननगर, घंटाघर कालिका मंदिर, रेसकोर्स उत्तर, एमकेपी।

रविंद्र कुमार दयाल, सहायक नगर आयुक्त - दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक - तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मोहल्ला, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूर्व, डालनवाला दक्षिण, यमुना कॉलोनी, गोविंदगढ़, सुमननगर।

वेद प्रकाश बधानी, एई- दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक- चंदर रोड एमडीडीए कॉलोनी, बद्रीश कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, वाणी विहार, रीठा मंडी, लक्खीबाग, पटेल नगर पूर्व, रेस्टकैंप, रेसकोर्स दक्षिण। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें