देहरादून के अरविंद गुप्ता और अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अमित गर्ग ने शहर में जरूरतमंदों की मदद कर रही संस्थाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने की पहल की है। उनकी इस पहल से जुड़ते हुए शहर की करीब 91 संस्थाएं, सामाजिक संगठन और लोग उनके साथ आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
दून क्लब स्पोर्ट्स एंड हेल्थ के बैनर तले योग माता गायत्री ट्रस्ट के सुशांत बंसल, अमित ज्वेलर्स, शनि सेवा समिति, अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट, डॉ. मुकुल शर्मा, अधिवक्ता निखिल, विनायक स्वामी, नित्यानंद स्वामी सेवा समिति, एसएस इंटरप्राइजेज, अपना रोटी बैंक, पुनीत मेहरा, रमा गोयल, कामना गर्ग, यति गुप्ता, सुदर्शन सेठी, विनीता मित्तल, अंजू गोयल, चुन्नू, सौरभ राजा समेत कई अन्य संस्थाएं और लोग उनके साथ जुड़े और जरूरतमंदों की मदद की।
अरविंद गुप्ता ने बताया कि सभी सहयोगी एक दिन पहले किसी क्षेत्र में सर्वे कर जरूरतमंदों की सूची बनाते हैं और अगले दिन अलग-अलग टीमें वहां राशन और पका हुआ भोजन देने जाती हैं। अरविंद गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है, जिससे लोगों को तुरंत जरूरत का सामान पहुंचाया जा सके।