एडमिशन इस समय ऑनलाइन होने चाहिए। पुराने विद्यार्थियों के लिए सेशन एक जुलाई से और नए विद्यार्थियों के लिए एक अगस्त से सेशन प्रारंभ हो। पीएचडी स्टूडेंट को छह महीने का छूट दी जाए।
महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री केयर फंड में योगदान की अपील की।
ऑनलाइन बैठक में महासंघ के अध्यक्ष प्रो. विजय पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि त्यागी, सह संगठन मंत्री शिव नारायण सिंह, मंत्री डॉ. अलका सूरी, मीडिया प्रभारी पारुल दीक्षित, कार्यालय प्रमुख राजेंद्र सिंह चौहान, हरिद्वार जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह, नीरज सैनी, संजय सैनी, महेंद्र सिंह नेगी, हेमंत जोशी, कुमायूं विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो नारायण दत्त
कांडपाल, प्रदेश मंत्री रमेश धपोला, कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बल एवं संयोजक डॉ. हरनाम सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड के महामंत्री डॉ. अनिल नौटियाल ने विचार रखे।