इसी बीच मुंशी ने फोन करके विधायक के भाई संजय ठुकराल को बुला लिया। आरोप है कि विधायक के भाई ने मौके पर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट और गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया तहरीर के बाद संजय ठुकराल के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र में डामरीकरण के दौरान पार्षद का बेटा मुंशी और श्रमिकों से अभद्रता कर रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचा। युवक को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। युवक की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
संजय ठुकराल