सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के जंगलों में आग की फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार के आदेश पर जंगलों में आग लगने की झूठी खबर को लेकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुकदमा वन रेंजर मोहन सिंह रावत ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश और विदेश की आग के फोटोग्राफ लगाकर सरकार और वन विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
डीजी ने बताया कि विवेचना के दौरान दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अब तक 104 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।