फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020 : सीएम योगी आदित्यनाथ व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए बाबा केदार के दर्शन

Sun, 15 Nov 2020 07:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


दोनों मुख्यमंत्री धाम में ही रात्रि प्रवास करने के बाद 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Diwali 2020: कपाट बंद होने से पहले 10 कुंतल फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा केदारनाथ धाम, तस्वीरें...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब सवा दो बजे देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अन्य लोगों ने किया। जिसके बाद वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ एयरपोर्ट से ही केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा और जानकारी प्राप्त की। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए।

रविवार को शाम 4.15 बजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। एमआई-17 हेलीपैड पर जिलाधिकारी मंजुल गोयल, एसपी नवनीत सिंह, देवस्थानम बोर्ड के बीडी सिंह, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने दोनों अतिथियों की अगवानी की। मंदिर परिसर में भगवान नंदी की मूर्ति पर मत्था टेका।

इसके बाद दोनों लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम पौने पांच बजे सीएम योगी ने तीर्थपुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बनाया गया आस्था पथ, संगम पर निर्मित घाट और केदारनाथ मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण को भी देखा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें केदारनाथ में अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों व प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने केदारनाथ में हो रहे कार्यों को लेकर उत्तराखंड शासन, स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के कार्य की प्रशंसा की। 
 

कपाट बंद होने की पूजा में शामिल होंगे योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की पूजा में भी शामिल होंगे। साथ ही सोमवार सुबह बाबा केदार के मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर भी मौजूद रहेंगे।

12 वर्ष बाद केदारनाथ पहुंचे योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वे 12 वर्ष पूर्व केदारनाथ बाबा के दर्शनों को आए थे। आज, पुन: यहां पहुंचकर धन्य हो गए हैं। कहा कि केदारनाथ धाम भारतवर्ष की धार्मिकता का प्रतीक है। योग के धाम पर पहुंचने पर समूची केदारपुरी जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी।

1707 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

केदारनाथ में 1707 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बीते तीन दिनों की अपेक्षा रविवार को धाम में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि 12 जून से अभी तक कुल 132881 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं।  

भैयादूज के दिन बदरीनाथ धाम के लिए होंगे रवाना

करीब पौने चार बजे दोनों मुख्यमंत्री धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 

भैयादूज के दिन सुबह साढ़े पांच बजे केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। जहां पर भूमिपूजन कार्यक्रम होना है।

प्रभारी जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि केदारनाथ में सीएम योगी व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के रात्रि प्रवास की सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। साथ ही धाम में तैनात संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

11 करोड़ की लागत से बन रहा पर्यटक आवास गृह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर 40 कमरों के पर्यटक आवास गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत करीब 11 करोड़ है।

इसमें 40 कमरों के साथ रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग की सुविधा होगी। इस भवन का निर्माण गढ़वाल (उत्तराखंड) शैली के आर्किटेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है।

यह पर्यटक आवास गृह करीब दो साल में बनकर तैयार होगा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाल पर्यटक आवास गृह में रुक सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें