फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नेपाल के पेंशनरों को लेकर जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

Tue, 24 Nov 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर जा रही जीप नेपाल के बैतड़ी जिले की सीमा बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पांच लोगों का बैतड़ी और धनगढ़ी के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर नेपाल के झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर लौट रही जीप बाराकोट के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पेंशनर सतनाया बैतड़ी की कलावती चंद (75), भागीरथी पांडे (77), दशरथ चंद नगर पालिका पांच की पार्वती चंद (70) पार्वती देवी (72) और पाटन नगर पालिका पांच के कृष्ण लाबड़ (58) की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता एसआई जनक बहादुर धामी ने बताया हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।  पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी का कहना है कि दुर्घटना के सभी घायलों को बैतड़ी और गंभीर घायल चालक गोपाल कार्की को धनगढ़ी भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें