फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तेज हवा चलने से टिहरी झील में बोटों को हुआ नुकसान, बोट स्वामियों ने पैकेज की मांग की

Wed, 15 Apr 2020 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते बोटों का संचालन पूरी तरह से ठप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तेज हवा चलने से मंगलवार शाम को टिहरी झील में संचालित होने वाली बोटों को नुकसान पहुंचा है। पहले ही लॉकडाउन के चलते बोटों का संचालन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


बीती शाम चली तेज लहरों के कारण कई बोटों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। कुछ बोट खुलकर झील में चली गई। जिससे बोट स्वामियों को भारी नुकसान हुआ है। इन बोट स्वामियों ने प्रशासन से बोटों की सुरक्षा के लिए झील में जाने की अनुमति मांगी है।

बोट स्वामियों कहना है कि यदि प्रशासन उन्हें झील में जाने की अनुमति नहीं देता है तो प्रशासन बोटों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। दोहरे नुकसान के चलते बोट स्वामियों ने पैकेज की मांग की है। जिससे बेरोजगार हुए बोट स्वामियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चैहान, गौरव पंवार, नरेश उनियाल, सौरव पंवार, वीरू नेगी, दिनेश पंवार, संदीप, दीपक पंवार ने बताया कि एक बोट बीती शाम को झील मे पलट गई थी। जिससे अब निकाल लिया गया है। दो बोट काफी दूर तक बह कर झील में चली गई। उन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें