बालिका का डीएनए टेस्ट गैरकानूनी रूप से कराए जाने की शिकायत पर उत्तराखंड बाल आयोग ने द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नोटिस जारी कर 30 सितंबर को आयोग में पेश होने का आदेश दिया है। सभी लोग जिला शामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
बाल आयोग ने महिला के पति, सास, ससुर ननंद और उसके पति को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सदस्य हरि सिंह नेगी की ओर से आयोग को शिकायत मिली है कि बालिका का डीएनए टेस्ट गैरकानूनी रूप से कराया गया है।
आयोग ने नोटिस में कहा कि यह भी हो सकता है कि महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिशन डीएनए परीक्षण कराया हो ताकि महिला और उसके पति का संबंध विच्छेद करा सकें। आयोग ने कहा कि महिला का पति और अन्य सभी लोग आयोग में पेश होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।