फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोडवेज ने 20 प्रतिशत अधिभार किया माफ, 3400 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा अटल आयुष्मान का लाभ

Tue, 23 Jun 2020 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अधिभार माफ होने से यात्रियों को बढ़े हुए किराए का सिर्फ 66.7 फीसदी ही देना होगा
  • बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला, कर्मचारी संगठन लगातार कर रहे थे  अटल आयुष्मान के लाभ की मांग
  • योजना के लिए श्रेणीवार अलग-अलग मद में जमा कराना होगा पैसा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बसों का संचालन शुरू करने के साथ ही परिवहन निगम प्रबंधन ने दरियादिली दिखाई है। प्रबंधन ने यात्री किराए में 20 फीसदी अधिभार को समाप्त माफ करने की घोषणा की है। इस फैसले से अब यात्रियों को दोगुना किराए की जगह महज 66.7 फीसदी बढ़ा हुआ किराया देना होगा।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक परिवहन निगम को 20 फीसदी अधिभार बढ़ोतरी का जो अधिकार दिया गया था, फिलहाल उसे समाप्त कर दिया गया है। मैदानी इलाकों में रोडवेज बसों के संचालन की स्थिति में यात्रियों से 1.26 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया वसूला जा रहा था। 


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 25 जून से 83 मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बसें, तीन सीटों पर दो और दो सीटों पर एक सवारी बैठेगी
विज्ञापन


जो सरकार की ओर से दोगुना कर दिया गया था। ऐसे में यात्रियों से 2.52 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से वसूली प्रस्तावित थी, लेकिन यात्रियों को अब 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराए का भुगतान करना होगा।  इसी प्रकार पर्वतीय इलाकों में अब यात्रियों को 3.78 रुपये की जगह 3.10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा। आने वाले समय में यदि यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है तो और राहत देते हुए किराए में कमी की जा सकती है।

विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा अटल आयुष्मान का लाभ

परिवहन निगम के 3400 अधिकारी, कर्मचारी अब उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा सकेंगे। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

बोर्ड बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अधिकारियों, कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा सके। इसके लिए प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को प्रतिमाह 400 रुपये, द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को 300 रुपये और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों से प्रतिमाह 200 रुपये जमा कराना होगा।

बोर्ड में लिए गए इस फैसले को लेकर कर्मचारी यूनियनों ने खुशी जाहिर की है। परिवहन निगम प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि अब अधिकारियों, कर्मचारियों को भी अटल आयुष्मान योजना का लाभ मिल सकेगा। संविदा पर कार्यरत चालकों, परिचालकों के अलावा अन्य कर्मचारियों को ईएसआई के तहत पहले ही सुविधा दी जा रही है।

कर्मचारी संगठनों ने जताई खुशी
परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने के बोर्ड के फैसले पर कर्मचारी संगठनों ने खुशी जाहिर की है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि इस संबंध में फैसला बहुत पहले ले लिया जाना चाहिए था। देर से ही सही कम से कम अधिकारियों, कर्मचारियों को अब इलाज कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें