लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए गए बयान को उनके विचारों को राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ परोसने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लैंसडौन विधायक रावत ने एक कार्यक्रम में वीर चंद्र सिंह गढ़वाल पर कुछ टिप्पणी की तो आयोजन स्थल पर ही लोगों ने विरोध कर दिया। उन्होंने विधायक के प्रति नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने इस मामले में लिखित रूप से सफाई दी है।
उन्होंने कहा कि बीते दिन से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के बारे में उनके एक बयान को तोड़ मोड़कर और राजनैतिक विद्वेष भावना से प्रेरित होकर दिखाया व चलाया जा रहा है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी हम सभी के लिए सम्मानित व आदरणीय है।
उन्होंने कहा कि मैं केवल उनके द्वारा की गई क्रांति, विद्रोह और देश की आजादी के लिए किए गए प्रयास के बारे में बात कर रहा था। उस बयान को उसी रूप में लिया जाना चाहिए। उनके कहने का मतलब था कि क्रांति के लिए पढ़ाई नहीं बल्कि जुनून की आवश्यकता होती है।