फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Landslide: बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह आया मलबा, सात घंटे बंद रहा रास्ता

Sun, 03 Mar 2024 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी/गोपेश्वर

सार

विवार सुबह करीब पांच बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई लेकिन पागल नाला में हाईवे बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर टूटा पुश्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार रात को हुई भारी बारिश से हाईवे पागल नाला, टगणी और गुलबकोटी में करीब सात घंटे तक बाधित रहा। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से लोगों ने परेशानी झेली। औली जा रहे पर्यटकों ने भी अपने वाहनों में बैठकर ही हाईवे के खुलने का इंतजार किया।

विज्ञापन


शनिवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश हुई। रविवार सुबह करीब पांच बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई लेकिन पागल नाला में हाईवे बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए। यहां हाईवे पर आया मलबा दलदल में तब्दील हो गया था।

Uttarakhand: चमोली में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे एनएचआईडीसीएल ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया। दोपहर में करीब बारह बजे हाईवे से मलबा हटाया जा सका, जिसके बाद आवाजाही शुरू हो पाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जाेशी ने बताया कि हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन

पांडुकेश्वर में टूटा हाईवे का पुश्ता, पांडुकेश्वर गांव को खतरा
बारिश के बीच पांडुकेश्वर में हाईवे पर हाल ही में लगाया गया पुश्ता भरभराकर टूट गया। जिससे पांडुकेश्वर गांव को भूस्खलन का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बीआरओ से शीघ्र इस स्थान पर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान बबीता देवी ने बताया कि पुश्ते से पत्थर छिटककर गांव की ओर आ रहे हैं। साथ ही सड़क से जुड़े घरों को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर करीब 10 मकान बने हुए हैं। बीआरओ से यहां पर जल्द ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने को कहा गया है, जिससे भूस्खलन बंद हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें