उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने सोमवार को सहसपुर के बनियावाला में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें दल को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और युवाओं, महिलाओं व पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि यूकेडी ही राज्य की मूल भावना और जनभावनाओं की सच्ची आवाज है। संगठन ने गांव-गांव और बूथ स्तर तक युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और जागरूक नागरिकों को दल से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहसपुर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन चौहान के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष भंडारी, केंद्रीय महामंत्री चंद्र मोहन गरिया, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महिपाल पुंडीर, पछवादून जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बेंजवाल, प्रवक्ता पीयूष प्रताप सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कंडवाल, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल नेगी और पछवादून युवा जिला अध्यक्ष विपिन अंथवाल उपस्थित आदि उपस्थित रहे।