झाड़ियों में दुबका रहा बाघ
श्रमिकों ने शोर मचाया, जिस पर बाघ पास में ही झाड़ियों में दुबक गया। श्रमिकों ने बाघ को भगाने के लिए पत्थर भी फेंके, लेकिन वह झाड़ियों से हिला तक नहीं। इस दौरान करीब एक घंटे निर्माण कार्य बाधित रहा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दीवा रेंज अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मेलधार गांव में बाघ दिखने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को वह स्वयं भी गांव पहुंचकर घटना ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेंगे।