सीएम ने कहा कि यात्रा मार्गो सहित मंदिर परिसरों में देवस्थानम बोर्ड के साइनेज होर्डिंग लगाएंगे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिरों के पुजारियों, पंडों, पुरोहितों, वाद्य यंत्र वादको आदि का विवरण तैयार किया जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर इन लोगों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ये लोग हमारी संस्कृति के संवाहक हैं।
चारधाम में अब तक 1.72 यात्रियों ने किए दर्शन
उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि 25 अक्टूबर तक चारधाम में 1.72 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं। जबकि बोर्ड की ओर से दो लाख यात्रियों का पंजीकरण ई-पास जारी किए गए। बदरीनाथ मंदिर को 7.55 करोड़ व केदारनाथ मंदिर को 75 लाख की आय हुई है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बोर्ड की बैठक में पर्यटन मंत्री एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष सतपाल महाराज, विधायक महेंद्र भट्ट, गोपाल रावत, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव वित्त सौजन्या, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, देवस्थानम बोर्ड के अनिल ध्यानी, प्रमोद नोटियाल, डॉ. हरीश गौड मौजूद थे।