आरोप गंभीर, भाजपा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : दीप्ति रावत
देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस को चुनौती दी कि यदि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के अंदर थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो वह तत्काल बेटी के साथ अन्याय करने वाले अपने वरिष्ठ नेता को पद और पार्टी दोनों से बर्खास्त करे। कहा कि हमारा पहले से ही स्टैंड स्पष्ट था कि जो असल पीड़िता है, उसका पक्ष सामने के आने के बाद ही सच पूरी तरह सामने आएगा। हम चाहते हैं कि पीड़िता जेनी के साथ न्याय हो। अगर वो सरकार से अपेक्षा करेंगी तो सरकार अवश्य सहयोग करेगी। कहा कि कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति को बैठाया है, जिस पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं।
आरोप, कांग्रेस का असली घृणित महिला विरोधी चेहरा : रुचि भट्ट
महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि जो अंकिता बेटी की दुखद हत्या की आंच को सुलगाकर, लगातार अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे थे, आज उनकी पोल पूरी तरह खुल गई है। पीड़िता जेनी ने जो कहा, वह बेहद दुखद और पीड़ादायी है। बेशक सत्ता की हनक और कांग्रेस सरकारों की शह पर तब जेनी के साथ दुष्कर्म के सच को दबा दिया गया लेकिन सच कभी मरता नहीं। आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सरकार ने दिवंगत बेटी अंकिता के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दिलाई है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी अपने नेता को बरी करवाया।