उत्सव मैदान के बनने के बाद लौटेगी रौनक
जादुंग गांव में उत्सव मैदान बनाया जाएगा। इसके लिए 997.31 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके अलावा भेरोंघाटी जादुंग मोटर मार्ग पर हिंडोलीगाड़ में कारवां पार्क के विकास के लिए 999.89 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया।
जादुंग गांव में 91.38 लाख रुपये प्रवेश द्वार और चेक पोस्ट निर्माण का काम अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। भैंरोंघाटी जादुंग मोटर मार्ग पर गर्तांग गली के सामने स्थित हवा बैंड में व्यू प्वाइंट बनाने के लिए 50. 43 लाख श्रीकांठा में व्यू प्वाॅइंट के लिए 66 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जादुंग गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। हमारी यही कोशिश है कि सीमांत गांव जादुंग पर्यटन के मानचित्र में प्रभावी ढंग से उभरकर सामने आए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री