राज्यपाल की ओर से पूर्व में संपूर्ण यात्रा का डिजिटली अनुश्रवण किए जाने के लिए चारधाम डैशबोर्ड निर्माण करने के निर्देश निदेशक, आईटीडीए को दिए थे। उन्होंने रियल टाइम मॉनिटरिंग चारधाम डैशबोर्ड तैयार किया है। उन्होंने निदेशक आईटीडीए और उनकी पूरी टीम को डैशबोर्ड तैयार करने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और डिजिटलीकरण के माध्यम से जिस प्रकार यात्रा से जुड़े विभागों को इसमें एकीकृत किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि इससे विभागों में जवाबदेही की भावना और उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। इस अवसर सचिव आईटी नितेश झा, सचिव रविनाथ रामन सहित आईटीडीए के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।