किस कार में क्या खासियतें
मर्सिडीज एस-क्लास : स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली इस टॉप माडल कार की कीमत 1.84 करोड़ रुपये है। इसके सेफ्टी फीचर्स ही इसकी खासियत हैं। इसमें 10 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं।
ऑडी ए-8 एल : 1.63 करोड़ रुपये कीमत की यह कार 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में है। शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंचने में इसे 5.7 सेकंड लगते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें आठ एयरबैग्स (दो ऑप्शनल), 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट प्लस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बीएमडब्ल्यू-7 सीरीज : इस कार के टॉप माडल की कीमत 1.81 करोड़ रुपये है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें पावर सीट और एंबिएंट लाइटिंग, 12.3 इंच कर्व्ड डिजिटल कॉकपिट जैसे फीचर खास हैं।
निवेशक सम्मेलन में आ रहे उद्योगपतियों के लिए लग्जरी कारों की व्यवस्था की गई है। कारों को उपलब्ध कराने का जिम्मा बार्मर एंड लॉरी कंपनी को दे दिया गया है। कारों के संचालन का नियंत्रण कंट्रोल रूम के जरिये किया जाएगा। किसी उद्योगपति को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन