उत्तराखंड में आगामी आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। इसके माध्यम से हमारे युवाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पदक लाने वाले खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन के तहत अब तक तीन लाख करोड़ का करार हो चुका है। इससे राज्य की आर्थिकी बढ़ेगी साथ ही युवाओं को घर के पास रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशक सम्मेलन की शुरूआत करेंगे। खेल के क्षेत्र में भी कुछ करार हुए हैं। मंगलवार को 40 हजार करोड़ का करार हुआ है।