फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: बड़ी राहत, अब एप से देख सकेंगे कि कहां पहुंची कूड़े की गाड़ी, शिकायत भी करा सकेंगे दर्ज

Fri, 22 May 2026 05:55 PM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली (एसडब्ल्यूएमएस) ने एक एप तैयार किया है। जो घर-घर से कचरा उठाने (डोर-टू-डोर कलेक्शन) से लेकर उसके सुरक्षित निपटान तक की पूरी प्रक्रिया की सतर्क निगरानी करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आप अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि आपके मोहल्ले की कूड़ा गाड़ी कहां है। अगर उसको लेकर कोई समस्या है तो आप एप के माध्यम से ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। शहरी विकास विभाग ने एनआईसी की मदद से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली (एसडब्ल्यूएमएस) एप तैयार किया है।

विज्ञापन


यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पूरी तरह से एक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी समाधान है, जो घर-घर से कचरा उठाने (डोर-टू-डोर कलेक्शन) से लेकर उसके सुरक्षित निपटान तक की पूरी प्रक्रिया की सतर्क निगरानी करेगा। सरकार की इस पहल से जहां एक ओर निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तय होगी वहीं आम नागरिकों को भी कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

इस नई प्रणाली के तहत राज्य में कचरा इकट्ठा करने और उसका परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभाग सीधे वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी कर सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी
विज्ञापन


लोगों के लिए इसमें एक विशेष नागरिक-केंद्रित मॉड्यूल तैयार किया गया है। लोग वेबसाइट vlts-udd.uk.gov.in/ या मोबाइल एप के जरिये बिना साइन इन किए भी अपने क्षेत्र की कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी को लाइव ट्रैक कर सकेंगे। एप पर वाहन के आगमन का अनुमानित समय भी प्रदर्शित होगा, जिससे लोगों को गाड़ी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें