इसी के साथ बोर्ड ने यह भी तय किया है कि वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम करने या उनकी गुणवत्ता बढ़ाने की योजना बनाने वाले विभागों को बोर्ड 2.5 करोड़ रुपये तक की मदद करेगा। बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि पर्यावरणीय आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी यह पैसा दिया जाएगा।
बोर्ड ने हरिद्वार में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की मंजूरी भी दी। इसके साथ ही देवप्रयाग में सेप्टेज वाहन के लिए 45 लाख रुपये भी मंजूर किए। देवप्रयाग में सीवर लाइन से यह वाहन सीवेज को खींच कर शोधन संयंत्र तक पहुंचाने का काम करेगा।