फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फौजी के बेटे की मौत का मामला, जिला अस्पताल बागेश्वर के प्रभारी सीएमएस को पद से हटाया

Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

30 जुलाई को बागेश्वर जिला अस्पताल में फौजी के बेटे की मौत मामले में जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट व विभाग की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस के बाद लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने बागेश्वर जिला चिकित्सालय में फौजी के बेटे की मौत मामले में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) समेत आठ डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा को पद से हटा कर स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं कार्यालय में संबद्ध किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने 30 जुलाई को बागेश्वर जिला अस्पताल में फौजी के बेटे की मौत मामले में जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट व विभाग की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस के बाद लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए। बागेश्वर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. तपन शर्मा को अंसवेदनशीलता, एंबुलेंस व्यवस्था न करने व प्रशासनिक अक्षमता के आरोप में पद से हटाया गया।

UKSSSC Paper Case: आरोपी अभ्यर्थी खालिद की बहन साबिया गिरफ्तार, मददगार की तलाश में भी जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए गए। 108 एंबुलेंस चालक ईश्वर सिंह टोलिया व लक्ष्मण कुमार को एक माह तक ड्यूटी से बाहर किया गया। नर्सिंग अधिकारी महेश कुमार, हिमानी व कक्ष सेवक सूरज सिंह को भविष्य में लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा चिकित्साधिकारी डॉ. भूरेंद्र घटियाल को भविष्य में गलती दोहराने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें