ओसिस कंपनी के प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि सड़क पर करीब 15 किमी तक डामरीकरण पूरा कर लिया गया है। शेष ढाई किमी का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क से सीमा क्षेत्र के कैलाशपुर, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव जुड़े हैं। इसी वर्ष अक्तूबर माह तक सड़क का डबललेन का काम पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
बर्फानी बाबा के दर्शन भी हो जाएंगे आसान
नीती गांव की सड़क के डबल लेन बनने से टिम्मरसैंण गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतें नहीं होंगी। ओसिस कंपनी के प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि नए साल पर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिसे देखते हुए दो दिनों तक डबल लेन का काम रोका गया था।