फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, हिमालयी ग्लेशियरों का होगा अध्ययन, आपदा से पूर्व बचाव पर काम करेगी सरकार

Sun, 17 Aug 2025 06:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने गंगोत्री ग्लेशियर सहित प्रदेश के अन्य हिमालयी ग्लेशियर एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों का नियमित अध्ययन कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धराली आपदा से जूझ रही सरकार अब गंगोत्री समेत सभी हिमालयी ग्लेशियरों का अध्ययन कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने पांच और अहम घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने गंगोत्री ग्लेशियर सहित प्रदेश के अन्य हिमालयी ग्लेशियर एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों का नियमित अध्ययन कराने की घोषणा की। सक्रिय और पूर्वानुमानित आपदा प्रबंधन के लिए आपदा विभाग को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने धराली समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगा उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन बनाया जा रहा है। विकसित उत्तराखंड के मंत्र के साथ राज्य को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें