महिला शिक्षक के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने महिला शिक्षक को तत्काल बर्खास्त कर दिया।
उन्होंने महिला शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश उपशिक्षा अधिकारी लक्सर को दिए थे। उपशिक्षा अधिकारी अंबिका राम आर्य ने बताया कि महिला शिक्षक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि लक्सर के उप शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात रही महिला शिक्षक सीमा गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।