फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने थराली विधायक मुन्नी देवी को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

Fri, 24 Aug 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
Munni Devi
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने थराली विधायक मुन्नी देवी शाह को नोटिस भेजा है। दो पदों पर काबिज होने के मामले में थराली सुरक्षित सीट से विधायक मुन्नी देवी शाह, जिला पंचायत चमोली सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष याची व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि थराली विधायक एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकती। या तो वे विधायक थराली रहें या फिर जिला पंचायत अध्यक्ष।

मुन्नी देवी की दो पदों पर काबिज रहने की इच्छा है और सरकार इसमें उनका सहयोग कर रही है। मुन्नी देवी के थराली से विधायक चुने जाने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने अध्यक्ष का चार्ज इसी माह 10 अगस्त को ले लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी उनको कार्य नहीं करने दिया गया। थराली सुरक्षित सीट से विधायक चुने जाने की अधिसूचना के बाद चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट रिक्त हो गई। पंचायती राज अधिनियम के तहत उन्होंने ( लखपत सिंह बुटोला) उपाध्यक्ष से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें