झूठा जाति प्रमाणपत्र बनवाने के आरोपों से आहत उत्तराखंड में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल पहले ही एलान कर चुके हैं कि अब वह अपने नाम के आगे अपनी जाति लिखेंगे।
उनका कहना था कि वे 14 साल से जाति को लेकर दंश झेल रहे हैं। लेकिन अब उन्हें इंसाफ मिला है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही इस प्रकरण को जानबूझकर लटकाए रखने वाले 17 अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। वे अब अपने नाम के आगे जाति इसलिए खिलेंगे क्योंकि लोग स्पष्ट रूप से उनके नाम के साथ यह भी जान लें कि उनकी जाति क्या है।
उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने मुझे झोझा, मुस्लिम बिरादरी व अन्य बिरादरी का कहा था, वे लोग लगभग दो सप्ताह जेल की हवा खाकर आए हैं। जिन लोगों ने सहारनपुर से जाति प्रमाणपत्र बनवाने का असफल प्रयास किया था उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है।