जस्टिस रमेश रंगनाथन 2 नवंबर को राजभवन देहरादून में उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत ने बताया कि इस संबंध में 30 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
बता दें कि तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के संबंध में 24 अक्तूबर को केंद्रीय कानून मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षरित गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।
बता दें कि हाल ही में तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने बुधवार को जारी की थी। इसके साथ ही मंत्रालय ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश वीके बिष्ट को सिक्किम का मुख्य न्यायाधीश बनाने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी किया।