फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rainfall: हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान पर बह रही गंगा, तटीय इलाकों में अलर्ट

Sun, 06 Aug 2023 04:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Uttarakhand Weather Update: गंगा चेतावनी रेखा से 40 सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है। वहीं, गंगा खतरे के निशान 294 मीटर के पास भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
हरिद्वार में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर चुका है। दोपहर दो बजे भीमगोड़ा बैराज पर दर्ज किए गए गंगा के जलस्तर के रिकॉर्ड में गंगा 293.40 मीटर बहती हुई नजर आई। जबकि गंगा का चेतावनी रेखा निशान 293 मीटर है।

विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी में बारिश से टूटी दीवार, घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दफन, जोशीमठ के ग्वाड में फटा बादल

इससे गंगा चेतावनी रेखा से 40 सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है। वहीं, गंगा खतरे के निशान 294 मीटर के पास भी पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से तटीय इलाके के लोगों को गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऋषिकेश में चेतावनी रेखा से 10 सेमी ऊपर बही गंगा 

पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को गंगा चेतावनी रेखा से 10 सेमी ऊपर बही। इससे गंगा घाटों पर अलर्ट रहा। पुलिस-प्रशासन ने तटीय इलाकों से लोगों को दूर रहने की अपील की गई। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा में अत्यधिक सिल्ट की मात्रा बढ़ गई। जिससे चीला विद्युत गृह में दोपहर एक बजे से देर रात तक उत्पादन ठप रहा। पशुलोक बैराज के कंट्रोल रूम से नदी में सिल्ट कम होने का इंतजार किया जा रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे रविवार सुबह आठ बजे से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। ऋषिकेश के कई घाटों पर पानी भर गया। गंगा नदी में चेतावनी रेखा से 10 सेमी ऊपर बहने लगी। केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। जो रात आठ बजे तक 339.60 मीटर हो गया। गंगा का चेतावनी रेखा 339.50 है।

जलस्तर बढ़ने के साथ सिल्ट भी आने लगी। दोपहर एक बजे सिल्ट की मात्रा बढ़ गई। जिससे पशुलोक बैराज स्थित कंट्रोल रूम से चीला शक्ति नहर का पानी बंद कर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। चीला जल विद्युत परियोजना में 144 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। वहीं, पशुलोक बैराज से गंगा नदी में सिल्ट कम होने का इंतजार किया जा रहा था। देर रात तक चीला शक्ति नहर में पानी बंद किया था। पशुलोक बैराज स्थित कंट्रोल रूम से बताया गया कि दोपहर एक बजे से गंगा नदी में सिल्ट आने के कारण चीला शक्ति नहर में पानी बंद किया गया है। सोमवार सुबह स्थिति सामान्य होने पर शक्ति नहर में पानी छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें