फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भारी बारिश का अलर्ट और आपदा...19 से गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र की दोहरी चुनौती

Sun, 17 Aug 2025 06:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य सचिवालय से अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम रविवार और सोमवार से कूच करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
गैरसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धराली आपदा और लगातार बारिश के बीच 19 अगस्त से आयोजित हो रहा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) का विधानसभा सत्र दोहरी चुनौती से घिरा है। मौसम विभाग के 22 अगस्त तक बारिश जारी रहने के अलर्ट ने विधानसभा सचिवालय और सरकार दोनों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सरकारी अमले को आपदा से निपटने और सत्र के सफल संचालन की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


तैयारियां पूरी, टीमें रवाना
विधानसभा सचिवालय के स्तर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र करने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य सचिवालय से अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम रविवार और सोमवार से कूच करना शुरू कर देगी। विस सचिवालय के अधिकारियों की एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी।

22 तक जारी रहेगी बारिश
गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है। इधर, मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे दुश्वारियां बढ़ने के आसार हैं। खास तौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगा उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे कई जगह से खराब
बदरीनाथ हाईवे पिछले कई दिनों से कई स्थानों पर बाधित है। कौड़ियाला में हाईवे पिछले ढाई दिन से बंद है और उसे खोलने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कमेड़ा और सिरोबगड़ में भी मार्ग के इतने ही बुरे हाल है। कर्णप्रयाग से गैरसैंण की राह भी आसान नहीं है। जखेड़, सिरोली और आदिबदरी के पास बकरिया मोड़ पर भूस्खलन से मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है और मार्ग खोलने में घंटों लग रहे हैं। यदि भारी बारिश जारी रही तो सड़कें बाधित होंगी, जिससे विधायकों और सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को सत्र में पहुंचना आसान नहीं रहेगा।

सरकार गैरसैंण सत्र का सफलतापूर्वक संचालन करने को तैयार है। सरकार हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।
- सुबोध उनियाल, संसदीय कार्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें