फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटने वालों पर रहेगी नजर

Mon, 01 Aug 2022 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।

सार

प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में अभी तक मंकीपॉक्स कोई संदिग्ध मामला नहीं आया है। जल्द ही केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव व रोकथाम के लिए एसओपी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर विभाग की ओर से मंगलवार को एसओपी जारी की जाएगी। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क किया है। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे कर आईसोलेशन किया जाए। विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो निगेटिव आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें