फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक

Tue, 28 Jan 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस की दस्तक से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून के सभी डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक द्वारा शासनादेश जारी किया गया है। इसके साथ ही राजकीय दून मेडिकल अस्पताल प्रशासन ने भी अति आपात स्थिति को छोड़कर सभी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केके टम्टा ने बताया कि हिस्टोपैथोलॉजी और बायोकल्चर से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ की मीटिंग ली गई है। 
अस्पताल में 10 आइसोलेशन बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। साथ ही 2000 m95 मास्क भी मंगा लिए गए हैं। अस्पताल के पांचों आईसीयू में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए 5 पर्सनल प्रोटक्शन एग्जामिनेशन किट मंगा ली गई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर नैनीताल में अलर्ट

इस वायरस को लेकर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रुद्रपुर जिला अस्पताल और काशीपुर के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों को पत्र लिखकर आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। नेपाल सीमा पर आज दूसरे दिन भी स्वास्थ, एसएसबी और पुलिस टीम भी जांच में जुटी है। पहले दिन 50 लोगों की जांच हुई। टीम द्वारा किसी में कोरोना वायरस लक्षण न मिलने की बात कही गई है।

बता दें कि चीन में कोरोना वायरस फैला हुआ है। वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार से एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी स्वास्थ्य महानिदेशक के स्तर से सभी सीएमओ को भेजी गई हैं।

 
विज्ञापन

एनसीडीसी दिल्ली भेजा जाएगा सैंपल

सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि एडवाइजरी मिलने के बाद सभी निजी और सरकार को अस्पतालों को पत्र लिखा गया है कि अपने यहां आइसोलेशन वार्ड बना लें। साथ ही अस्पताल में एक चिकित्सक को नोडल अधिकारी नामित करें और उसका मोबाइल नंबर डिस्पले करें।

सांस लेने में दिक्कत के साथ ही बुखार और कफ के साथ अगर कोई मरीज आता है तो उसकी जांच करें। मरीज के कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत होने पर गले से लार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। बताया कि सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली (नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल) जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें