स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन ने खाली पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इसमें 231 पद सीधी भर्ती व 56 पद बैकलॉग के शामिल हैं।
प्रदेश के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को तैनात करने के लिए सरकार ने खाली पदों पर नियुक्तियां कर रही है। चिकित्साधिकारियों के 287 पदों का प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।