फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द होगी भर्ती, शासन ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

Fri, 31 Oct 2025 07:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन ने खाली पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इसमें 231 पद सीधी भर्ती व 56 पद बैकलॉग के शामिल हैं।

प्रदेश के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को तैनात करने के लिए सरकार ने खाली पदों पर नियुक्तियां कर रही है। चिकित्साधिकारियों के 287 पदों का प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति, तीन को विस में होगा संबोधन
विज्ञापन


प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह भर्ती प्रक्रिया उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को खाली पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें