फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को आर्थिक रूप से लगा बड़ा झटका, जीएसटी में 44 प्रतिशत की कमी

Thu, 24 Sep 2020 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विगत वर्ष की तुलना में अप्रैल से अगस्त माह में एक हजार करोड़ कम हुआ जीएसटी
  • नॉन जीएसटी में लगभग 22 प्रतिशत टैक्स कलेक्शन में आई कमी
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के कारण सरकार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल से अगस्त माह तक जीएसटी से 44 प्रतिशत राजस्व कम मिला है। इसी तरह नॉन जीएसटी से प्राप्त होने वाले राजस्व में भी 22 प्रतिशत की कमी आई है। 

विज्ञापन


कोरोना के चलते लॉक डाउन में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहने के कारण जहां पर्यटन कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, प्रदेश सरकार को जीएसटी घटने से झटका लगा है। पर्यटन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कोविड महामारी के कारण सबसे ज्यादा मार पर्यटन सेक्टर पर पड़ी है।

विगत वित्तीय वर्ष 2019-20 में अप्रैल से अगस्त माह में लगभग 2292 करोड़ का जीएसटी मिला था। इसी अवधि में इस बार 1291 करोड़ की जीएसटी वसूली हुई है। बीते वर्ष की तुलना में एक हजार करोड़ का जीएसटी कम मिला है।
विज्ञापन


नॉन जीएसटी के रूप में डीजल, पेट्रोल, नेचुरल ऑयल, आबकारी पर मिलने वाले टैक्स में भी 22 प्रतिशत की कमी आई है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि वैश्विक कोविड महामारी से हर क्षेत्र में प्रभाव पड़ा है। अब अनलॉक के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। पर्यटन व अन्य कारोबार शुरू होने से जीएसटी में भी सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें