फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने पीके गर्ग को हटाकर डॉ. यूएस रावत को बनाया UTU का नया कुलपति

Tue, 31 Oct 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
US rawat
विज्ञापन
उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल ने पीके गर्ग को हटाकर डॉ. यूएस रावत को उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया है।
विज्ञापन


डॉ. यूएस रावत मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। बता दें कि पूर्व कुलपति पीके गर्ग काफी समय से विवादों से घिर हुए थे। बता दें कि 21 अप्रैल 2015 को पीके गर्ग ने यूटीयू के स्थायी कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला था। अगस्त 2013 में तत्कालीन कुलपति प्रो. डीएस चौहान के जाने के बाद से यह पद खाली था।

पूर्व कुलपति पीके गर्ग के कार्यकाल में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(यूकेएसईई) काउंसिलिंग सवालों के घेरे में आ गई थी। काउंसिलिंग बोर्ड के सदस्यों ने कहा था कि उन्हें बिना बताए ही सीट आवंटन कर दिया गया जबकि विवि के कुलपति का कहना था कि काउंसिलिंग में सदस्यों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

र कुलपति और शासन के बीच टकराव पैदा होने का मामलाा भी सामने आया था

utu
वहीं विवि में अधिकारियों को इधर-उधर करने के मामले पर कुलपति और शासन के बीच टकराव पैदा होने का मामलाा भी सामने आया था। तकनीकी विवि प्रशासन ने विवि के उपकुलसचिव डा. एसपीएस रावत को विवि से रिलीव कर दिया था लेकिन इस आदेश पर शासन ने रोक लगा थी। एसपीएस रावत रोजाना यूटीयू तो जा रहे थे लेकिन न तो उनकी हाजिरी लग रही है और न ही वह दूसरे काम कर पा रहे थे। 

वहीं उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक टनकपुर कॉलेज में चार संविदा कर्मियों को नियुक्ति देने के मामले में शासन ने विवि के कुलपति से स्पष्टीकरण मांगा था। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में कुलपति को पत्र भी भेजा था।

पूर्व कुलपति प्रो. पीके गर्ग को अपर मुख्य सचिव ने भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह नोटिस उन्हें विश्वविद्यालय में उपनल के माध्यम से कार्यरत डा. विमलेश डिमरी को नियम विरुद्ध यूटीयू के टनकपुर स्थित संघटक कॉलेज में ट्रांसफर करने के मामले में जारी किया गया था। साथ ही चेतावनी भी दी गई ​थी कि यदि पत्र प्राप्ति के एक पक्ष के भीतर जवाब न दिया गया तो एक पक्षीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें