टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) के टिहरी डैम समेत देश-विदेश के हर प्रोजेक्ट से 25 प्रतिशत बिजली पर उत्तराखंड अपना दावा जताएगा। राज्य सरकार मामले को दोबारा सुप्रीम कोर्ट में उठाने जा रही है।
उधर, अलकनंदा हाइड्रो प्रोजेक्ट से उत्तराखंड के हिस्से की 12 प्रतिशत बिजली अब सीधे राज्य को मिलनी शुरू हो गई है। अभी तक पूरी बिजली यूपी की ट्रांसमिशन लाइन से मुजफ्फरनगर ग्रिड को जा रही थी।
सोमवार को पिटकुल मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार के सुझाव पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि अलग राज्य निर्माण के दिन 9 नवंबर 2000 को टीएचडीसी का रजिस्टर्ड हेडक्वार्टर ऋषिकेश में था।