फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 5 मकान जमींदोज, तीन की मौत

Mon, 25 Jul 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश के कहर से पांच मकान ढह गए। एक मकान टिहरी में सोमवार की सुबह गिरा, जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं ‌रविवार को कुमाऊं में चार मकान ढह गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पांच बजे टिहरी जिले के पाली में एक मकान जमींदोज हो गया, जिसमें दबने से शांति देवी (32) पत्नी राम प्रसाद मूल निवास नेपाल और सुमित्रा (03) पुत्री राम प्रसाद की मौत हो गई। हादसे में राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं। राम प्रसाद को 108 आपातकालीन सेवा द्वारा नरेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बाल-बाल बचे दोनों परिवार, मलबे में दबे जानवरों को सुरक्षित निकाला
उधर, पिथौरागढ़ से सटे तड़ीगांव में तिमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान टूटने का आभास होते ही घर के लोग तो बाहर निकल आए, लेकिन सामान, दो गायें और तीन बकरियां मलबे में दब गईं।
विज्ञापन


हालांकि 10 घंटे की मशक्कत के बाद राहत दल ने जानवरों को सुरक्षित मलबे से निकाल लिया। वहीं, बाराकोट (चंपावत) में तड़ीगांव के रौताकांला तोक में भी एक मकान जमींदोज हो गया। घर के लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने तोक के एक अन्य घर में शरण ली है।
विज्ञापन

घिंघरानी और बंगापानी के पास दो स्थानों पर मलबा

- फोटो : अमर उजाला
उधर, पिथौरागढ़ के तोली गांव और झूलाघाट में भी एक-एक मकान मलबे की चपेट में आया। मलबे के कारण मुनस्यारी-जौलजीबी रोड दूसरे दिन भी बंद रही। इस रोड पर घिंघरानी और बंगापानी के पास दो स्थानों पर मलबा पट गया है। 

बंगापानी के पास कठिन चट्टान टूटकर गिरी है। मदकोट, बरम और बंगापानी के लोगों को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और धारचूला जाने के लिए मुनस्यारी के रास्ते आना पड़ रहा है। इससे उन्हें 60 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

चंपावत और बागेश्वर जिले की 10-10 सड़कें तथा नैनीताल जिले की 3 सड़कें अब भी बंद हैं। इधर, हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गुलाबघाटी के पास घंसी सड़क को ठीक होने में अभी एक सप्ताह लगेगा। एनएच की टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में सोमवार सुबह से अगले 72 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें