विदेशी हेलीकाप्टरों के मुकाबले एचएएल में बना ध्रुव अपनी किस्म के हेलीकाप्टरों में हल्का और तेज है। कई देश भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डबल इंजन के साथ इसके चार नागरिक उड्डयन माडल हैं। वीवीआई सेवा में सात सीटर और सिविल इस्तेमाल में 12 सीटों की क्षमता है। इसका रखरखाव भी विदेशी हेलीकाप्टरों के मुकाबले सस्ता है।
स्टेट प्लेन बेचने की है तैयारी
राज्य सरकार कम इस्तेमाल के चलते स्टेट प्लेन को बेचने की तैयारी कर चुकी है। प्लेन का इस्तेमाल केवल वीआईपी सेवाओं में होता है। प्रदेश में आंतरिक उड़ान की सुविधाएं सीमित होने के चलते विमान पर आने वाला खर्च अधिक है और उपयोग कम। नागरिक उड्डयन विभाग जल्द इसके लिए ग्राहक तलाशने का प्रक्रिया शुरू करेगा।
प्रदेश ने नागरिक उड्डयन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ध्रुव हेलीकाप्टर खरीदने का निर्णय लिया है। हिंदुस्तान एरोनाटिकल लिमिटेड के साथ वार्ता कर रहे हैं, चूंकि एचएएल सरकारी उपक्रम है, ऐसे में टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं है।
-ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव