हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इसी माह पांच आईपीएस के नेतृत्व में टीमें गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया। इस बार भी 21 कंकाल बरामद हुए और उनका डीएनए सैंपल लेकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ऐसे में अब तक लगभग 700 कंकाल और शव त्रासदी क्षेत्र से बरामद हो चुके हैं। इनके वारिस तलाशने के लिए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिजनों को चिट्ठी लिखकर डीएनए टेस्ट कराने का आग्रह किया है। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर पुलिस का यह प्रयास सफल हो पाएगा या नहीं।
गुमशुदगी दर्ज कराने वाले सभी लोगों को चिट्ठियां लिखी गई हैं। ताकि, कंकाल और अब मिले शवों की पहचान का प्रयास किया जा सके। इन सभी के पहले हैदराबाद में डीएनए टेस्ट कराए गए थे। अब टेस्ट उत्तराखंड की फोरेंसिक लैब में भी कराए जा सकते हैं।
अजय रौतेला, डीआईजी गढ़वाल