फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए नए रूट चिह्नित करेगी सरकार, साहसिक प्रकोष्ठ का हुआ गठन

Sat, 14 Nov 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटन विभाग में अलग से साहसिक प्रकोष्ठ का गठन
  • बुग्यालों में कैंपिंग हट्स पर कोर्ट की रोक से ट्रैकिंग गतिविधियां प्रभावित
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नए ट्रेकिंग रूट चिह्नित करेगी। साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटन विभाग में अलग से प्रकोष्ठ बनाया गया है। जिसमें सेना से रिटायर्ड कर्नल रैंक के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का धार्मिक पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है। जिससे सीमांत गांवों में पर्यटन विकास के जरिये स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। प्रदेश के पारंपरिक ट्रैकिंग रूटों के बुग्यालों में कैपिंग हट्स (टेंटिंग) पर रोक के चलते साहसिक गतिविधियां प्रभावित हुईं हैं। अब सरकार ऐसे ट्रैकिंग रूट चिह्नित करेगी, जहां पर बुग्याल नहीं हैं। 

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए ट्रैकिंग रूट चिह्नित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग में अलग से साहसिक प्रकोष्ठ बनाया गया है। जो साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन


सरकार की ओर से ट्रैकिंग ट्रक्शन कलस्टर होम स्टे योजना भी शुरू की जा रही है। इससे ट्रैकिंग रूटों के आसपास के गांवों में पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। वहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ट्रैकिंग रूट पर ट्रैकरों को जिस सामान की जरूरत है, वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें