फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए काम करेगी स्वयंसेवकों की सेना, ये है पूरी योजना

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने जारी किए आदेश, 30 नवंबर तक गांवों का चयन
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्रदेश में गांवों के स्तर पर स्वयंसेवकों की सेना तैयार करने की वन विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं और सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को 30 नवंबर तक गांवों का चयन करने का आदेश दिया है। यह भी तय कर लिया गया है कि स्वयं सेवकों की इस सेना में शामिल होने वाले युवाओं को मानदेय भी दिया जाएगा और उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था भी वन विभाग करेगा। 

विज्ञापन


मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने सभी प्रभागीय वन अधिकारियों से कहा है कि 30 नवंबर तक गांवों की सूची फाइनल हो जाने के बाद चयनित गांवों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह विलेज वॉलेंटरी प्रोटेक्शन फोर्स वन विभाग और ग्रामीणों के बीच पुल का काम करेगी।

गांवों से कम से दो या तीन युवाओं को इस फोर्स में शामिल किया जाएगा और प्रभागीय वन अधिकारी इन युवाओं का चयन करेंगे। मानव वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित, वन्यजीवों की बहुलता, सोलर लाइट, फेंसिंग आदि का काम गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


 गांव में मानव वन्यजीव संघर्ष के जोखिम का आकलन, पूर्व चेतावनी की व्यवस्था का रखरखाव, गांव के लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना आदि काम यह फोर्स करेगी। वन विभाग इनसे फायर वाचर आदि का काम लेगा और इसके लिए इन्हें मानदेय भी देखा।

इन युवाओं को पहचान पत्र जारी करने और प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी के मुताबिक विलेज प्रोटेक्शन फोर्स के गठन का निर्णय 31 अगस्त को राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें